आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

वृद्धों के पुरस्कार

 वृद्धों के पुरस्कार 


१. 

चमकती कोठी 

उड़ती धोती

मिलते उपहार 

मित्रता का व्यवहार 

२ 

रात्रि भोज का आयोजन 

निद्रा रोग का प्रयोजन 

३ 

तिलस्मी घोड़ों के कारनामे 

बर्बाद भोजन के मुहाने 

४ 

दाँत दर्द की दवाई 

रिक्शा चालक ने मँगाई 

५ 

ढलते उम्र का दोष 

भोज में शामिल न होने का रोष

६ 

काँपते हाथों का बलिदान 

टपकते पसीने हैं पहचान 

७ 

पुरुषों में महिलाओं की बात 

महिलाओं में पुरुषों की बात 

८ 

उम्रदराज़ पुरुषों का भेद भाव 

संकुचित सोच का मोल भाव 

९ 

निम्न सोच के लोगों की पहचान 

उजले वस्त्र और उजला मकान   

१० 

कूड़े का भोजन 

भोजन का कूड़ा 

शादी पार्टियों का नतीजा 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक