आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कैसे हुई है यह सदियों पुरानी

 


 १ 

कहत सुनत भविष्यात  

कुछ होत न पश्चात् 

२ 

मेरी मुश्किल मेरे दिमाग में है 

जो सच है वह किस हाल में है 

३ 

परिवेश की पूँजी ध्वस्त करो 

सच कहो की आज मत कहो 

४ 

अग्नि तुमने ही जलाई 

धधकी इसकी परछाई 

५ 

केवल  उस पार करा दो 

जीते जीते मौत दिखा दो 

६ 

 मूषक का दोष नहीं भगवन 

भक्तों के आपका है क्रंदन 

७ 

नियमित फलाहार के प्रयास हुए विफल 

शहर छोड़ अब मुर्ख जंगलों की ओर चल

८ 

किसने सुनाई तुझे यह कहानी 

कैसे हुई है यह सदियों पुरानी 

९ 

मूर्ति समक्ष सुंदर होते विचार 

छुपकर करते सारे व्यभिचार

१० 

क्या कहती है ज़िन्दगी 

मिट्टी की न है गंदगी 

कुछ भीतर ही है कमीं

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक