आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

जान लिया खुदाई से दुहाई की

१ 

बोलो आगे चलकर क्या होगा 

घटना का वर्णन कैसा होगा 

२ 

निंदक की बड़ी चिंता है 

मित्रों की ऐसी अनुकंपा है

३ 

अंदर की बात बता 

चेहरा असल दिखा 

४ 

पूछा नहीं किसकी ज़िम्मेदारी है 

इस घर में सभी की भागेदारी है 

५ 

दावा कुछ नहीं 

फिर भी 

हक़ 

 हमारा है 

६ 

तटस्थ जो हैं 

अपराध उनका भी है 

इतिहास गवाह 

इसका भी है 

७ 

कोई दोष नहीं तुम्हारा सनम 

बुजदिल है हमारा हर क़दम 

 

८ 

मान लिया सच्चाई से बेवफाई की 

जान लिया खुदाई से दुहाई  की 

९ 

सोच कर कौन कीतने दिन जिया 

पूछा मैंने तो उसने जवाब नहीं दिया 

९ 

अंत निकट है 

कोशिश ज़ारी है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक