आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एकवचन हित बहुवचन पर वार


 

१  

 कौन दोषी है इस विध्वंश का 

नाम कैसे ले अपने अंश का 

२ 

दानव भीतर का रोज़ चीखता 

मरकर मनुष्य न कुछ सीखता 

३ 

परिजनों के बताये पथ सब गलत 

निर्धनों के कर का सब हिसाब गलत 

४ 

कहूँ सच तो सजा होगी 

बोलूँ झूठ तो रज़ा होगी 

५ 

तंत्र स्थापित प्राचीन है 

लाभार्थी सब नामचीन हैं 

५ 

दुविधा उसे हो जिसमे शर्म हो 

असुविधा उसे हो जिसमे कर्म हो 

६ 

कर्कश वाणी के हैं तरकश विचार 

एकवचन  हित बहुवचन पर वार 

७ 

कुंजी कोई नहीं इस समस्या  की 

पूछती कुछ नहीं भले उसने हत्या की 

८ 

घर यादों के छुपे  बैठे हैं 

हाल आजकल कैसे हैं 

९ 

हरसंभव प्रयास ज़ारी है 

अब किसकी बारी है 

१० 

बंधन तोड़ सब मुक्ति पाई 

तब जाके मिली मौत की खाई  

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक