आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

खुदा खुद को मैंने कहा


१ 
कद्र किसका अब रहा 
खुदा खुद को मैंने कहा 
२ 
निशा ढलती नहीं दिखती 
फ़िज़ा बिखरती सी चलती 
३ 
परिवेश सारा हमने बदल दिया है 
माहौल मौन का खड़ा कर दिया है 
४ 
बाहर कौन है चँगुल से जनाब 
कानून पढ़े मेरी लिखी किताब 
५ 
मर्यादा के नाम पर 
सब मर्यादा लाँघ आया 
६ 
बचाना जिसको चाहा वह डूबना चाहता था 
मिलना जिससे चाहा वह छुपना चाहता था 
७ 
नियत की कीमत सदियों में अदा की 
आज फिर हमने वक़्त की हद पता की 
८ 
शांति कौन नहीं चाहता विमल 
पूछो मगर खिले कैसे कमल 
९ 
भाँप गया लोगो का मन 
लगा गया कर्फ्यू का बंधन 
१० 
 हमने भी प्रशंसा की 
थोड़ी कम अनुशंसा की 
मालिक प्रसन्न नहीं हुआ 
चमचों ने भी निंदा की 
हाल बेहाल हुआ निढ़ाल 
रूप बदल बना मालामाल 
अब न मालिक का डर ना चमचों का 
मिल गया है पासपोर्ट जो दूसरे देश का
 ११ 
हम भी अलापेंगे 
मुर्दों को जगायेंगे 
ज़िन्दों को सुलायेंगे 
यूँ भी  तो प्रगति होती है 
इस सदी सबको बतायेंगे 
मुद्दें जो हमने बुने 
उसमे सबको उलझायेंगे 
नियत नग्न सब दिखायेंगे 
तब जाकर कहीं 
हम विश्व गुरु कहलायेंगे 
१२ 
मिलन स्वप्न अधूरा  है 
खेल नियम  घिनौना  है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक