आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बुझती नहीं प्यास खुदा क्या जानू

१ 
करते नहीं विचार 
टूट चुके  आधार 

२ 
नियमित संकोच 
अनिश्चित बोध 

३ 
आरंभ अनिश्चित 
अंत सुनिश्चित 
४ 

वेदना अंतःकरण की 
प्रेरणा  कुछ एक पल  की 
५ 
किंचित दुर्व्यवहार 
निर्मम पर्याय 

६ 
सब कुछ समझ नहीं कभी आता 
जो आता  वह वक़्त पर भूल जाता 
७ 
 आने का कारण पूछा तो रोने लगा 
मिलने का समय माँगा तो हँसने लगा 

८ 
आती नहीं याद दुआ क्या माँगू 
बुझती नहीं प्यास खुदा क्या जानू 

९ 
सोच अगर अंत  है 
रास्ते सब बंद है

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव