आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

लुप्त हो चुके पलाश

१ 
ख़त्म सब संसार 
कुछ बचा नहीं विचार 
बनावटी मंत्रोच्चार 

२ 
कृषि विरोधी मुल्क  
समेटे केवल  शुल्क 

३ 
ढूँढ  अपना तू सहारा 
कूद  है यह तेरा किनारा 

४ 
नमक का असर 
मिलता है ज़हर 

५ 
मानो न मानों 
सच मगर जानो 
६ 
हिम्मत की परछाई 
अँधेरे में जगमगाई 
७ 
हिसाबों के महल 
टूटते है आजकल 

८ 
निर्मम सच्चाई 
सबको न भाई 
९ 
हमउम्र की तलाश 
लुप्त हो चुके पलाश

१० 
 
अनुराग की आँधी 
हार हमने न मानी 
११ 
पल एक पल की  नही बात 
बदल सब बदल गई औकात

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक