आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दौड़ता दिन और विचलित रात


१ 
सुन ! माँग मत दुआ 
भूल जो हुआ सो हुआ 
२ 
मन में जीता हूँ 
तन को सीता हूँ
३ 
 तोड़ हर कसम इस पार चला आया 
 जान कर भी राह गलत पकड़ आया 

४ 
आप से मिल जग छोड़कर 
क़त्ल कल का आज से कर

५ 
ऊर्जा और ज्ञान दोनों व्यर्थ हो गए 
मिथ्या और मोह दोनों सिद्ध हो गए 

५ 
 खबर किसको मिली कब यहाँ 
 अमर कौन हुआ कब तक यहाँ 
६ 
मान लो सब सत्य हो 
जान लो सब कृत्य हो 
७ 
अनर्थ कुछ नहीं होता 
व्यर्थ कुछ नहीं होता 
८ 
भाग एक कठिन बहुत 
कर्म काण्ड कठिन बहुत 

९ 
दोहरे माने शब्दों के जोड़े 
खेल तुने वही पुराने खेले

१० 
आकार के प्रकार पर विचार संभव न था 
स्वर्ग के फेरे में नरक में कई बार मिला 
११ 
प्रत्येक अंत का एक ही शुरुआत 
दौड़ता दिन और विचलित रात 
१२ 
 मिले कोई अपने से भला कैसे 
 पढ़े खुद लिखी हुई किताब जैसे 
१३ 
भींचता रहा गुज़रते सुईयों पर 
खीझता रहा डूबते मूर्खों पर

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक