१
अदरक का स्वाद
किस्मत का विवाद
२
निंदक का परिचय
चिंतन का अभिनय
३
श्रुति की आशा
स्वयं की निराशा
४
अधरों का जलन
पंचों का मिलन
५
हरकतों का सरताज
बदलते वक़्त की याद
६
गुनाह पूछना नहीं था
ज़ुल्म बदन पर नहीं था
७
कसम खा घर छोड़ा
अदब भूला दिल तोड़ा
८
यादों के घर में रहते है
ख़ुद से सब हम कहते है
९
सुन बातें तेरी उदासी हैं
कुछ गीत तेरे बासी हैं
१०
प्रश्न का ज़वाब कुछ न देना
याद आये तो जी भर रोना
११
डर कैसे सताता है
क्या अपनों की याद दिलाता है
१२
चिंगारी कैसे फ़ैली
आदतें पुरानी किसने नहीं बदली
१३
कारवाँ चलता गया
हम रुकते गए
वो पुकारता रहा
हम सुनते रहे
१४
भविष्य किसको दिखता है
सर हमारा आज दुखता है
१५
हिमायत की चट्टान
हार लिया मैंने मान
पर केवल मेरी हार नहीं
झूठ मुझे यह स्वीकार नहीं
दुनिया पढ़ेगी तो सोचेगी
मुर्ख इससे बड़ा कोई और नही
१६
ये ज़ख्म न तुमको दीखते हैं
सर अपना जिसमे हम धुनते है
तुमको अतीत का रौब है
पुराना कुछ शायद शौक है
भूत किसी को नहीं पुकारता है
अपनों को भी नहीं पहचानता है
कल बीता जो वो बीता गया है
जो कल आएगा वो हमारा है
सोचो कैसे जीते उस कल में
पता उसका तुमको लगाना है
१७
अंतर मौन
अन्तर द्वंद
१८
कठिन घडी
सर सबके चढ़ी