आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अफ़सोस खुद के कुकर्मों का है

 १ 

विश्वास का तराजू 

सरलतम के बाजू 

२ 

उपवास के प्रवास 

ऊर्जा से बदहवास 

३ 

नियम के प्रणेता 

विधि के श्रोता 

४ 

दिखाई देने की शक्ल में न होना 

शरीर एक और मस्तिष्क दो होना 

५ 

एक उदासी सबको भाई 

घर घर फैली योजना आई 

६ 

एक घर बना 

एक घर गिरा 

७ 

एक नौकरी मिली 

एक नौकरी छीनी 

८ 

कुछ यूँ दोनों को निकाल दिया 

जैसे कभी साथ ही न थे 

एक ने देख कर सब भूला दिए 

कि ये मेरे साथ तो कभी नहीं हो सकता 

कल उसके साथ भी ऐसा ही हुआ 

९ 

रोड पर दौड़े जा रहे 

समान अपना छोड़े जा रहे 

कुछ मजबूरियाँ हैं 

सब कुछ बिन बोले जा रहे 

१० 

कुछ किसी को बता नहीं सकता 

जानता हूँ सच छुपा नहीं सकता 

अफ़सोस खुद के कुकर्मों का है 

दोष और पर लगा नहीं सकता 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक