आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

न कुछ हो तो मुस्कुराओ

 १ 

चीत्कार के संस्कार 

बचपन के आधार 

२ 

बड़ों की बोली 

चोटों की टोली 

३ 

कृत्रिम गुणों के जनक 

प्रकृति फलों के कारक 

४ 

मिलजुल कर चलने वाले सिपाही 

सीमाओं पे लड़ने वाले फरियादी 

५ 

पुष्प वर्षा का खर्च 

भोग विलास का मर्ज़ 

५ 

मान सम्मान के उचित उपाय 

काम निष्काम के त्वरित निकाय 

७ 

कोई बात हो 

तो सुनाओ 

न कुछ हो तो मुस्कुराओ 

८ 

जल दूषित हो चूका 

कर फलित हो चूका 

९ 

नियम किसने बनाया 

जगत में कैसे आया 

१० 

जानवर की मौत 

इंसान की खेती 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक