आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

ठहरों सच को परे ज़रा रहना है

 १ 

वक़्त के ग़ुलाम 

शब्द के पैगाम 

२ 

विरोध के स्वर 

मौत का कहर 

३ 

जान की बोली 

सिक्कों में तौली 

४ 

भीड़ का फैसला 

जीत का पैंतरा 

५ 

हिंसक प्रवृति के मायने 

चलते रहने की बहाने 

६ 

उदास मन की पीड़ा 

सुख में भाव की क्रीड़ा 

७ 

कहो कौन सा मार्ग तय करना है 

ठहरों सच को परे ज़रा रहना है 

८ 

सोच विचार करने वाले कर्म 

मृत्युलोक में जीवित हैं मर्म 

९ 

शोध के विषय की खोज

मौज जीत की है रोज़ 

१० 

धूप का ढलना 

बादल का तैरना  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक