आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नरम चमड़ी गरम केतली

 १ 

चिंतकों का तीव्र प्रहार 

लड्डू नहीं  मिले यार !

२ 

भजन गायक का स्वर 

भक्त मंडली का ज्वर 

३ 

हिंसा का उद्धघोषण  

हिंसक का माल्यार्पण 

४ 

चलती तस्वीरों में प्रसारित हिंसा 

घूमती सडकों का संस्कारी किस्सा 

५ 

अँधेरे में आवाज़ों को पहचानने का खेल 

उजालों में हत्यारों का पारिवारिक था मेल 

६ 

उत्सवकर्मी जनता का स्वरुप 

हत्यारों का नेताओं सा है रूप 

७ 

काल के नामकरण का प्रचार 

माल के विभाजन का चमत्कार 

८ 

नरम चमड़ी गरम केतली 

करम कपटी गरज़ खोखली 

९ 

युवाओं के भविष्य की उज्जवल तस्वीर 

निर्बल के हत्यारों को सब कहते हैं वीर 

१० 

घोषणाओं से मूर्छित जनता 

कल्पनाओं में चिंतित जनता 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक