आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

न्याय की रूप रेखा जाति पर निर्धारित

 १ 

दृश्य सामूहिक सोचना होगा 

मृत मानवता को जागना होगा

२ 

लोमहर्षक समुदाय को फलों की चिंता 

जड़ समाज को नव चेतना की आशंका 

३ 

निंदनीय समाज को सांत्वना पुरस्कार 

ऊर्जावान पुरुषों का निजी बहिष्कार 

४ 

उड़ते पंक्षियों का टूटता घर  

गिरते मूल्यों का उठता दर 

५ 

 मृत मनुष्यों के मिज़ाज़ी न्याय 

कृत विचित्र चित्र विचित्र पर्याय 

६ 

सनकी राजा की प्रजा सनकी 

धमकी से सरकारी है हड़की 

७ 

मिलने के अवसर तलाशने के प्रयत्न 

प्रेमियों की यातनाओं का लोकतंत्र 

८ 

प्रेम को अपराध की श्रेणी में जगह 

उद्यानों में टहलती  घर की कलह

९ 

दमनचक्र में लिप्त पुरुष प्रलापी 

कर्मचक्र में विलीन महिला वैरागी 

१० 

कृत्यों की रूप रेखा लिंग पर आधारित 

न्याय की रूप रेखा जाति पर निर्धारित  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक