आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सुगम राहों में खोने का सामूहिक विचार

 हिम्मत की दाद 

इज़्ज़त की मियाद 

२ 

निर्लज की तमीज 

कीर्तन की कमीज 

३ 

निर्माण का प्रकोप 

संकोची का आक्रोश 

४ 

परिवर्तनों से लिप्त समस्त प्रकृति 

समीकरणों से सीमित राजनीती 

५ 

पूजनीय विचारों के तले 

मध्यम मार्गों के हथगोले 

६ 

भाव अभाव का संयुक्त मिलाप 

निर्धन धनी का एकाकी प्रलाप 

७ 

आरोह अवरोह में बढ़ते रहे हम 

रौशनी की राहों में मिटता तम 

८ 

विरोधी भाव जागृत करने का प्रयास 

ज्ञानी को जेल से मिलता न अवकाश 

९ 

तुम्हे सताये टूटे तारे 

मुझे बुलाये झूठे नारे 

१० 

पथ प्रदर्शक की भूमिका का विस्तार 

सुगम राहों में खोने का सामूहिक विचार 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक