आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

हिम्मत को हरकत में समेटने की जोखिम

 १ 

ज्ञानियों की बारात 

कर्मियों की करामात 

२ 

हिम्मत की यादाश्त 

शिद्दत की शिनाख्त 

३ 

हुल्लड़ का हड़कंप 

कलह का सर्पडंक 

४ 

उदास रात का ख्याल 

श्याम मुख का सवाल 

५ 

हुनरमंदों की हिफाज़त 

ज़रूरतमंदों की शिकायत 

६ 

उत्तरायण का दिशा ज्ञान 

वाचनालय का ऊर्जा श्वान 

७ 

ज़रूरत को आदत में बदलने की कोशिश 

हिम्मत को हरकत में समेटने की जोखिम 

८ 

जनता के सवाल पर 

पुलिस की हाल पर 

राशन की रार पर 

चोरों के माल पर 

नज़र एक है 

९ 

झूठी कसमों की हैसियत  

निजी मसलों की कैफियत 

१० 

बोलनेवालों को चुप कराना 

जाति के नाम पर घर जलाना 


Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव