आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

परिचितों से मिले धोखे का रूप अनोखा

 १ 

कितनी दूर है वह जगह 

जो नहीं किसी की तरह 

२ 

हिम्मत जवाब माँग सकती है 

किस्मत सवाल पूछ सकती है 

३ 

पूछताछ की एक भाषा 

उम्मीदवारों की हताशा 

४ 

सवाल का दायरा 

हिसाब का किनारा 

५ 

उड़ते हुए मानवीय मूल्यों का मूल्यांकन 

पिछड़ते हुए बच्चों के बचपन का आँकलन 

६ 

निंदक को तोहफे की तलाश 

मंजिलों पे मुश्किलों की लाश 

७ 

हीरक रोड पर नया मॉल 

टूटे घर और फटा शॉल 

८ 

उन्माद के विचार की आज़ादी 

त्योहारों पर हिंसा की बर्बादी 

९ 

उल्लेखित बयानों का संकलन 

हिंसक चरित्रों का संक्रमण 

१० 

समाजिक चेतना की चिंगारी 

चुनाव में नोटों की होशयारी 

११ 

टूटते हड्डियों का दर्द 

जुड़ते रिश्तों का मर्ज़ 

१२ 

निकटम रिश्तों की परिभाषा 

सरलतम संचार की अभिलाषा 

१३ 

फ़ोन ना करने की धमकी 

मौन व्रत रखने की झलकी 

१४ 

यात्रिओं के सुविधाओं का लेखा जोखा 

परिचितों से मिले धोखे का रूप अनोखा 









Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव