आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

समक्ष देव भूमिगत दृष्टि

 १ 

उम्र ढलती ,शाम चलती 

ज़िन्दगी तमाम गुज़रती 

२ 

नींद आये यूँ स्वप्न देखें 

फिर न होने वाले कल देखें 

३ 

चिंता माँ बाप की 

एक्स रै हर हालात की 

४ 

लोग आये दुःख मनाने 

स्वयं का दुःख सुनाने

५ 

पंछी उड़ता , उड़ उड़ मरता 

मानव चलता ,मर मर चलता 

६ 

नींद भूख और धन 

सबका किया उपाय 

चिंता अब इस बात कि 

संग न कोई सुहाए 

७ 

खेल समंदर चिंतन का 

बीती सदियाँ संसार की 

८ 

कौन सम्मानजनक कर्तव्य निभाता है 

पथ तोड़ कैसे टेढ़े - मेढ़े रस्ते बनाता है 

९ 

 मरुस्थल के बीज 

कर्मस्थल के तमीज 

१० 

हिंसा के उपहार 

सम्मान , न्याय , सत्कार 

११ 

नैतिक मूल्यों का क्षार 

त्रासदी में व्यपार  विस्तार 

१२ 

मत चूक मौका सदियों का 

गृहस्थ जीवन केवल वीरों का 

१३ 

मोक्ष मानव की तृप्ति 

समक्ष देव भूमिगत दृष्टि 







Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक