आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

 १ 

गठजोड़ कर सरकार बनी 

आजतक चल रही मनमानी 

२ 

निर्देशक एक  स्वप्न देखता है 

केवल खुद को उसमे देखता है 

सितारों से आगे जहाँ देखता है 

३ 

सबकुछ हारकर भी  हम यहाँ से न जायेंगे 

कुछ नहीं कहेंगे जब वह हमे ले जाने आयेंगे 

४ 

विस्तार विचारों के हो तो बेहतर है 

निंदक  मित्र हो तो बेहतर है 

५ 

किंचन न संदेह था तुम पर 

तुम आओगे  यकीं था खुद पर 

६ 

मित्रता की परिभाषा स्वतंत्र हो 

मिले मित्र  जब भी रज़ामंद हो 

७ 

उस ओर की सभी  खुशियाँ बटोर ली 

आदतन हमने दिशा बदल ली 

८ 

 क्रोधित समाज  खुद के दुश्मन पैदा करता है 

विषमता मनुष्य को  प्रेरित करते रहती है 

९ 

अंत की तलाश वाले अंतविहीन में लोप हो गए 

जो आये थे पहाड़ों से नदियों में जा के सो गए 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक