आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बहुतेरे तरंगों में विचरते हैं

१ 

 मरक़ज़ का फलसफा कैसा पुराना 

जिसको हैं नहीं मालूम कैसा ज़माना 

२ 

निंदक की अब ज़रूरत नहीं 

बहुतेरे तरंगों में विचरते हैं 

३ 

मुद्दा यह नहीं विजेता कौन है 

तौर तरीकों की कुछ बात हो आज 

४ 

हादसा का नाम देकर वार किया 

बंदीगृहों में खून की बारिश हुई 

५ 

पूछा किसी ने सवाल तो हँस दिए 

देखा एक ख्वाब तो हँस दिए 

६ 

हासिल कुछ नहीं इस सफर का 

मौत मुनासिब बस इस शहर का

७ 

साबित करो की देश से प्यार है 

परीक्षा दो की सब खुद्दार हैं 

८ 

करो लड़ाई बस यही हमारी कमाई 

भटक रास्तों से जान सबने गवाईं 

९ 

भ्रमण कब तक होगा 

कीर्तन कब तक होगा 

१० 

मुद्रा के ख्याल 

सब सवाल बेबुनियाद 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक