आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

ख्याल ! अच्छा है



१ 
तुझको चुराऊँ 
मै बदल जाऊं  
ख्याल ! अच्छा है 

२ 
पुराने दिनों में सोना चाहता है 
खोया जिसे वह पाना चाहता है 
किस्मत साथ भले न हो 
साथ सबके होना चाहता है 
बहुत बेवकूफ है 
खुद को ढूँढना चाहता है 

३ 
एक लम्बी याद नहीं 
छोटा लम्हा है 
कोई नई बात नहीं 
पुराना किस्सा है 
कोई उद्दोग नहीं 
छोटा ठेला है 

४ 
आप के भाव दुनिया में ढूँढ 
बेवजह मगर यहाँ मत घूम 
बुरा मान जाते है जल्द ही 
लोगों से अपना पता मत पूछ 

५ 
जितना हिसाब तू लगाता है 
आखिर उसे क्या कहा जाता है 
हमने मान ली गलती अपनी 
तू भागा भागा कहाँ जाता है 
खैर छोड़ पुरानी बातें 
बता मगर 
ये नया रास्ता कहाँ जाता है

६ 
जब सुना हमने 
दुःख हुआ 
जब देखा हमने 
दुःख हुआ 
जब पूछा हमने 
दुःख हुआ 
बीमारी दुःख की थी 
तब जाकर खुश हुआ 

७ 
सौंदर्य की परिभाषा 
मृतकों की आशा 
पुरुषों की जिज्ञासा 
अंत की अभिलाषा 
सब यहीं मिलता है 
है बस 
थोड़े देर की निराशा 

८ 

खेल तुमने है रचाया 
मुझे तनिक न भाया 
बेवजह मुझे सताया 
छोड़ सब मोह माया 
दौड़ा घर वापस आया 
नया खेल मैंने बनाया 
पर शांति से मिल न पाया 

९ 
ऊलजुलूल 
है बात फ़िज़ूल 
मगर मत भूल 
अंतः के शूल 
उनसे तू ज़िंदा है 
दुश्मन शर्मिंदा है 

१० 
बेवजह ख्याल करता है 
खुद से सवाल करता है 
खर्चे का हिसाब करता है 
वहाँ कौन तेरा खोया 
कैसा बीज तूने बोया 
आखिर क्यों तू रोया 
ज़ुर्रत बार बार करता है 
शक्ति से सवाल करता है 
अपनों का हिसाब करता है 
बेवजह बवाल करता है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक