आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दीमक की मानसिकता


१ 
कुकर्मों का त्यौहार 
अपनों का अत्याचार 
२ 
हिंसा की व्याख्या 
स्मृति की संख्या 
३ 
मौत का बाज़ीगर 
क़ौम का जादूगर 
४ 
जुर्रत का गुमाँ 
मुद्दत का धुँआ 
५ 
अपने में डूबना 
कब्रों  पे कूदना 
६ 
भूत की परछाई 
दूत की रुसवाई 
७ 
कदम कदम पर घिरे जाल 
जग उठा फिर सोया भूचाल 
८ 
दो शब्दों का खेल 
दो कस्बों का मेल 
९ 
सुकून की व्यवहारिकता 
दृष्टिभ्रम की नागिरकता 
दीमक की मानसिकता 
हुकूमत की अधिकारिकता 

१० 
वाह ! बहुत ही उम्दा विचार 
ओह ! अब तक न समझे यार

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव