आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बोलत बिचारत बीती कारी रैना


१ 
मौत मुकाम है 
तल्ख़ तमाम है 
२ 
मिला नहीं जो खूबसूरत है 
फ़िज़ा खोई जो खूबसूरत है 
३ 
उम्दा विचारों से हुआ क्या 
जो चाहिए वो मिला है क्या 
४ 
धुन अपनी सुनता हूँ 
खून अपना करता हूँ 
५ 
तेवर बदले है मौसम की ज़ानिब 
पूछे उनसे कीमत उनका वाजिब 
६ 
मर रहा होये भीतर भीतर 
बोल्यो कोना मरा कबूतर 
७ 
भावे तोहे रूप पराया
छोटा जग बड़ी माया 
८ 
कासे कहूँ सखी आपणी पीड़ा 
मानूँ जैहे मोती निकरे कीड़ा 
९ 
बोलत बिचारत बीती कारी रैना 
सूने न कोई बात रोये रही मैना 
सुख नाय मिलो छीनी बची चैना 
१० 
होवत काहे  दुःख 
पूछत हमसे सुख

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक