आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

संसद में किसने आवाज़ उठाई


१ 
आदत बना फिरता रहा रात भर 
ज़रुरत नहीं कहता रहा उम्र भर 
२ 
पूर्वाभ्यास किसे था 
सत्यानाश कैसा था 
३ 
अनुमान बहुत गलत है 
प्रमाण बहुत संतुलित है 
४ 
विश्लेषक कब नज़र आता है 
खेल अब समाप्त हुआ जाता है
५ 
 तुम सुनो अब जो सब कह रहे हैं 
 गाँव में रोज़ किसान मर रहे है
६ 
होता क्या है इस व्यायाम से 
लौट फिर आता पूर्व मुद्रा में
७ 
 बढ़कर जब आग रोकना था तब तू सो रहा था 
 संभलकर लोग अब घर में हैं अब तू रो रहा है 
८ 
कितने गुनाह तुझको गिनाऊँ 
जितने सितारे सबको दिखाऊँ 
९ 
बन जाये कुछ जो थोड़ी देर रुके 
सुने सब मान जाये कोई न रुके 
१० 
भयावह स्थिति किसने बनाई 
संसद में किसने आवाज़ उठाई 
११ 
बहुत जनादेश का हवाला था 
परन्तु सबके हाथ में भाला था
१२ 
 जंगल जमीन जल सब लूट गया 
 ज़िन्दगी भरोसे किसके मिट गया 
१३ 
चिंता तुम्हे अपने किरदार की है 
देखते नहीं कौन यहाँ समझदार है
१४ 
उमंग, तमन्ना, ख़ुशी, जूनून और खेल सब बरकरार है 
सबको यहाँ यह बताओ मेरी मौत का कौन ज़िम्मेदार है
 १५ 
जलस्तर में वृद्धि ज़ारी है 
पर यह हर साल की बिमारी है

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव