आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

पल कल मिले न मिले फिर मेरे यार


१ 
परिधि बढ़ रही है जग सोता है 
ध्यान खो रहा है जग जागता है 
२ 
 चल आज याद दिला फिर मेरी हार 
 पल कल मिले न मिले फिर मेरे यार
३ 
घने जंगल में किसने फ़ेंक दिया 
सच मेरा किसने मुझसे छीन लिया 
४ 
बकता रहा रास्ते भर कितना बड़ा है तू 
किराया दे बदले सबके तो फिर मानूँ मैं 
५ 
कैसे कैसे लोग नज़र आने लगे है 
चेहरा बदल अपने पराया होने लगे है
६ 
कबूल कर तू मौत का स्वरुप है 
सबूत ढूँढ तू सच का स्वरुप है 
७ 
पता कैसे चल जाता है 
पता नहीं पता 
८ 
निश्चित तुम परेशां थे 
हरगिज़ हम नाराज़ थे 
९ 
चुप कर की तन्हाई बुलाती है 
सुन कर सच हिम्मत जगती है 
१० 
बताऊँ कैसे की वो दौरा मोहब्बतें-ऐ -कुर्बां का था 
समझाऊँ कैसे की वो मेरा हर्ज़ाना हज़रते-ए यार था

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक