आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सुगम जीवन की कुंजी पूँजीवाद



१ 
तेरे नियत की तबियत ख़राब है 
सच ! आमदनी तेरी बेहिसाब है 
२ 
कहो वह शब्द जो पहली दफा कहा था 
सूने वातावरण में जब दीप जल उठा था 
३ 
आकृति बनाकर हसरतें खर्च करते है 
गुम हो जाने का उनमे तरीक़े सर्च करते है 
४ 
साफ़ साफ़ बोलो हुआ क्या तुम्हारे साथ 
सुनते तो हो सदियों से जो हुआ हमारे साथ 
५ 
बल विस्तार करना होगा अगर जीना है 
पक्ष दूसरा भारी है मगर हमने जीना है 
६ 
सीधे तौर पर कुछ कह नहीं सकते 
क्षल भीतर कमरे में सब कर सकते 
७ 
अधिकारी हो मगर अधिकार नहीं तुम्हारे पास 
आगे बढ़ोगे पद में अगर इतनी बात रही याद 
८ 
 आओ आगे बढ़कर लो आशीर्वाद 
 सुगम जीवन की कुंजी पूँजीवाद 
९ 
सोचते तो रहते होंगे जीता कैसे हूँ मैं 
मत करो इंतज़ार मेरा अभी आता हूँ मैं

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव