आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दोहरा मापदंड का आरोप सरकार पर है



१ 
कर्तव्य का स्वर कठोर होता रहा 
समन्वय का साथ यूँ  खोता रहा 
२ 
मायूसी फल नहीं लाएगी 
मेहनत सूर्योदय दिखाएगी 
३ 
हुजूम स्वरों का अंतर में हलचल मचाता रहा दिन भर 
बैठा बरसों से इस जगह आगे बढ़ने की कोशिश तो कर
४ 
ईज़ाद समस्या का घर के अंदर करते रहे 
और हल पडोसी के घर में जाकर ढूँढ़ते रहे
५ 
परिधि बदली नहीं जायेगी 
तुझमे हिम्मत कैसे आएगी 
६ 
सब सच भी हो जाए तो कहानी का रूप क्या है 
मिले न मिले मंज़िल यहाँ मगर सही राह क्या है
६ 
रुत ये वो नहीं है 
सच तू वो नहीं है 
७ 
जानकारी की ज़िम्मेदारी या ताउम्र तेरी कारगुज़ारी 
मिलते नहीं लाश भी उनके ये आजकल की होशियारी 
८ 
दोहरा मापदंड का आरोप सरकार पर है 
न्यायालय की तारीख बढ़ाना तेरे ऊपर है
९ 
क्रोधाग्नि का ज़हर कौन चखेगा 
जो बचेगा वह मगर  कल मरेगा 
१० 
 क्यों कहें की सत्य घबरायेगा 
 परमानन्द तो क्षण में जायेगा

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक