आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नहीं ऐसा मैंने कुछ कभी किसी के बारे में नहीं कहा है



१ 
मुड़कर कौन देखता है , सोचकर कौन पूछता है 
समय गुज़र चूका है , अब तुम्हे कौन पूछता है 
२ 
नीयती के नाम सब डाल दिया तुमने भार 
अच्छा परिणाम मिला है तुम्हे अबकी बार 
३ 
पूछकर तुमसे सब ज़िम्मेदारी सर पर उठाता हूँ 
जो मैं कहता हूँ वह कभी करके नहीं दिखाता हूँ 
४ 
हमने तो कहा ही था यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा 
जो सोच रखा था तुमने वह असल जीवन में नहीं मिल पायेगा 
५ 
निर्देशक बताओ कौन तुम्हारी जीवनयात्रा का है मेरे भाई 
सच तो कभी कहा नहीं तुमने  सदैव झूठी ताक़त दिखाई 
६ 
पूछो तो सही एक बार उनसे फिर हम सब मान लेंगे 
जैसा निर्धारित था समय वहाँ मुझे वक़्त ही नहीं मिला 
७ 
आदत उसकी ऐसी शुरू से ही थी , हम क्या कर सकते थे 
बातों का तो कोई असर नहीं था , क़त्ल  बस कर सकते थे 
८  
नहीं ऐसा मैंने कुछ कभी किसी के बारे में नहीं कहा है 
तुम कोशिश कितनी भी करो सत्य कभी नहीं छुपा है 
९ 
बहुत दूर आखिर कितना दूर होता है , अंदाज़ गलत भी हो सकता है 
पूछना हमने मुनासिब नहीं समझा , अंदाज़ गलत भी हो सकता है 
१० 
कई बार सोचकर भी कुछ कर नहीं पाते है लोग 
पूछा उनलोगो से कल यह तो गायब हो गए लोग

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक