आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

याद लौटकर आएगी फिर , ऐसा उन्होंने नहीं कहा था



१ 
कह दो उनसे एक लौ जलाये 
भले वहाँ कोई कभी न आये
२ 
सुनकर किसने कहा था , या पूछकर किसने सुना था 
याद लौटकर आएगी फिर , ऐसा उन्होंने नहीं कहा था 
३ 
 चलो एक रास्ता बुना जाये 
लौट कर फिर घर चला जाये 
४ 
उम्र गुज़री उन राहों में जो अपने  न थे 
कर्म हुआ मुझपर जिसका वो अपने न थे 
६ 
तराना दर्द का छेड़कर कुछ दूर तो आ गए 
अब ये बताओ तुम्हारे सारे दोस्त कहाँ गए 
७ 
गहरा नाता जगत का रिश्तो से जुड़ता है 
जो रोता था कल अकेले आज ये सोचता है 
८ 
बुलाओ किसको बुलाओगे , लौट कर फिर यहीं आओगे 
नींद- चैन गायब हो जायेगा, हाँ मगर जीत ज़रूर जाओगे 
९ 
पल को पलकों में छुपा अँधेरे में गुम हो गए 
वो कभी रहते थे यहाँ अब कहीं और के हो गए 
१० 
बैठकर उठने को उसने कहा था 
सुना था मैंने सब झूठ सुना था 
११ 
किसको बदल किसको ले आये 
कैसे कहे तुमपे  किसके हैं साये 
१२ 
सब बेचकर कुछ ईमान बचा है पास 
वक़्त मिटता यूँ  मत हो मगर उदास
१३ 
चेहरा किसको दिखाओगे , जब पास जगत के जाओगे 
हल किसका ढूँढना था तुम्हे , किसका कल कल बचाओगे

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक