आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

उनसे पूछो आदत क्यों नहीं बदलते , जो गुज़रते है तो यहाँ क्यों नहीं है ठहरते



१ 
होना क्या बाकी है , अब जो साथ नहीं है 
ज़िंदा था दो पल , अब मगर कोई बात नहीं है 
२ 
है हम कुछ बेखौफ , असर उसका नहीं है 
सुना हमने , कहा उसने , कुछ नया नहीं है 
३ 
ढूँढ कर थक गए , बैठ कर सो गए 
मिल कर बिछड़ गए , सुना नहीं मगर सब कह गए 
४ 
मजबूर था , हिम्मत नहीं थी , समझ नहीं थी 
जूनून था , शक्ल नहीं थी , इज़्ज़त नहीं थी 
५ 
कैसा सफर होगा , सोच कर तो चला नहीं 
अब तुम कहो , आदत यह ठीक है या नहीं 
६ 
कितना किसको कौन दे सकता है , जिसके पास है नहीं वो क्या दे सकता है 
घर बिक गया है मेरा , क़र्ज़ उतरा नहीं अब तक , क्या कोई और क़र्ज़ दे सकता है 
७ 
उत्तम परिस्थिति में तुमको विदा किया , वादा तोडा फिर भी तुमने 
इनाम हम दिलायेंगे तुम्हे सरकार से , जो यह राज़ छुपा लिया तुमने 
८ 
उनसे पूछो  आदत क्यों नहीं बदलते 
जो गुज़रते है तो यहाँ क्यों नहीं है ठहरते
९ 
दाद देनी होगी तुम्हारी , यह कारनामा अजीब है 
रोते है रात भर क्यों बच्चे तुम्हारे , तू क्या  गरीब है 
१० 
जूता फटा तेरा , सर फटा तेरा , घर टुटा तेरा , इज़्ज़त लुटा तेरा 
सहता सब  है तू  , पैदाइश बुरी बला है , बाप शायद गरीब  है तेरा    
११ 
बच्चे रोते है , माँ खेतों में काम करती है दिन भर 
वक़्त हँसता है , आएगा एक दिन, बस सब्र कर 
१२ 
माप कर उम्र को तेरे , उपलब्धि हम जोड़ लेंगे 
कुछ नहीं गर पास तेरे , हम तेरा सर तोड़ देंगे 
१३ 
गिनता क्या है दिन भर आकाश में , दिशायें ज़मीं पर दौड़ती है 
हालत तो देख अपने घाट की , हिम्मतें सारे समाज की दम तोड़ती है
१४ 
पूछूँ किससे कौन आया था , घर खुला था मेरा रात भर 
गलती मेरी ही थी , उम्मीद दुसरो से की अपने हालात  पर
१५ 
सोचने की गलती सभी करते है , सलाह अच्छी सभी देते है 
शहीद सदैव पैदा हो पड़ोस  में , कामना हम सभी करते है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक