आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

माने कैसे तुम्ही हो हमारे देवता , इसका हमे कुछ प्रमाण भी तो दो




१ 
मुड़कर देखा जाते हुए , पक्ष  किसका ले कोई 
हिम्मत नहीं बातों से , विद्रोह कैसे करे कोई 
२ 
रुख बदल सबसे सरोकार रखेंगे  
आयें न आए सबको याद रखेंगे 
३ 
परिभाषित मत कुछ भी करना , यूँ  तो सीमायें तय की जाती है 
खेलना खुब ज़िन्दगी और मौत से , यूँ भी उम्र जाया की जाती  है 
४ 
हासिल क्या हुआ है लड़ के , आओ  कभी घर पर 
जुर्म जो है  सर पर , दूर हो जायेंगे उनसे मिलकर 
५ 
होती हिम्मत हाथ में , भले होता न कोई साथ में 
मिलता हर कोई , अपने अपने असली हालात में 
६ 
है रंग यही असली इसका, लोग क्यों कहते है इसे  छूत का 
रंगो से क्या है लोगो को , व्यर्थ परंपरा है निभाते भूत का  
७ 
मिलकर तुमसे बहुत खुशी हुई , अनुभव अपना तुम मत बताओ 
चेहरे पढ़ने का कारोबार मेरा है , तुम अपना दिमाग मत चलाओ 
८ 
क्या रखा है तुम्हारे विचारो में , दुनिया इतना क्यूँ  है मानती 
झूठ सच का फर्क पता नहीं तुम्हे , क्या यह सत्य नहीं जानती 
९ 
छोड़ो चलकर अपना  घर , कुछ  लोग इंतज़ार करते है
मौत हाथ उनके लिखी तुम्हारी , कुछ लोग ऐसा कहते है 
१० 
 मुसाफिर का बहाना कर आतंकी बने फिरते हो 
किया क्या है आज तक जो सबसे लड़ते रहते हो 
११ 
दिन के बदले रात तुम्हे नसीब होगा , जिसे भी करते हो मुहब्बत वह दूर होगा 
फल हर कुकर्म का मिलेगा इसी जन्म में , जन्म  तुम्हे दूसरा न नसीब होगा 
१२ 
छुपा  क्या रखा है अपने अंतरात्मा में , कहीं कुछ हिसाब भी तो दो 
माने कैसे तुम्ही हो हमारे देवता , इसका हमे  कुछ प्रमाण भी तो दो 
१३ 
उम्र गुज़ार कर अब आये है तेरे शरण में , कुछ भला भी है किया 
लोग कहते बहुत कुछ होंगे मेरे बारे में , अनसुना सबको मैंने किया 
१४ 
इज़्ज़त समाज में चाहिए नहीं थी , अपनों का सहारा भी न था 
ऐसा कौन है बचा जग में , जो कदर सबकी करे सब का सा जो था
१५ 
आदत पूछकर तो बनाई नहीं , जो है बस यही है 
कितनो ने कहा की रुक जाओ , आगे रास्ता नहीं है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक