आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

क्या आई है बहार

 १ 

सर का दर्द 

क़र्ज़ का खर्च 

२ 

एक दिन एक आवाज़ आई 

संग अपने एक ख़ामोशी लाई 

३ 

गीत मिलन के सुनते जाना 

राह में मिले गर कोई दीवाना 

४ 

उन्माद के राग सब अलाप रहे 

कर्मों का भोग सब काट रहे 

५ 

एक दिन सब खत्म होगा 

लम्हा वो रेखांकित होगा 

६ 

पूछो एक बार 

क्या आई है बहार 

७ 

बैठो खुद के पास 

मन है क्यों उदास 

८ 

एक तारा 

एक किनारा 

एक नारा 

एक सहारा 

सबके हक़ में हो अगर 

९ 

शैली कर्तव्य की 

मैली मतलब की 

१० 

बात बात पे हुई लड़ाई 

ऐसी है अपनी परछाई 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक