आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

रात गवाँया एक सब तारों का

 १ 

हर तरफ गम के साये 

बताये कोई कहाँ जाए 

२ 

सितम यूँ ही रुकता नहीं 

सच जो है वह छुपता नहीं 

३ 

बदनाम रिश्ते का दिखावा 

सच सुनने वालों का पहनावा 

४ 

अंतरिम आदेश तक क़ैद 

रिहाई के बाद है मौत 

५ 

भीतर शांति थी 

बाहर शोर था 

६ 

रुक जा रात 

थम जा हाथ 

७ 

मतलब क्या रहा उन बातों का 

रात गवाँया एक  सब तारों का

८ 

रौशनी में धूल 

बंदगी में फूल 

९ 

उत्साह के बेदी 

पश्चिम की श्रेणी 

१० 

एक तंत्र विकसित हुआ 

मानव तब मूर्छित हुआ  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक