आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एक सफलता की तलाश

 १ 

हिम्मत की दाद देने आ गया 

किस्मत का दुःख बता गया 

२ 

एक वाक्य में विचार समाप्त 

एक अंक से हिसाब ख़राब 

३ 

उदयीमान ग्रह के छोटे तारे 

भूले भटके मित्रों के सहारे 

४ 

उम्मीद में बैठना 

आशा में सोचना 

५ 

एक सफलता की तलाश 

अनेक असफलताओं का साथ 

६ 

विकार मन में था 

ख़त्म दुश्मनों को कर दिए 

७ 

भीतर की गहराई 

अपनी समझ की पराई 

८ 

सामने हो अत्याचार 

बुरा महसूस होता है 

अपने हो या पराये 

दर्द सबको होता है 

९ 

उदास रात के हमसफ़र 

एक कदम तो साथ चल 

नाउम्मीदी से मिल मगर 

जश्न में जी आज दो पल 

१० 

एक राह 

दो राही 

एक मंज़िल 

दो किताबी 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक