आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एक ज्योति जिसके सब अधिकारी हो

 १ 

निर्मम हत्याओं के जनक 

टपके खून तक फलक 

२ 

सत्य निष्ठा का निर्माण 

क्रोध विद्या का ज्ञान 

३ 

पशु मानव में एक है जुड़ाव 

पशु चेतना ग्रसित मनुष्य चेतना रहित 

४ 

तलाश एक अंत की 

ख़ुशी ठहरी मिले जहाँ 

५ 

सब हासिल हो जाने दो 

फिर खुश होकर रोयेंगे 

६ 

दुःख झोली भर मिलते रहे 

सच न फिर भी सुनते रहे 

७ 

विनाश की ओर प्रगतिशील मानव 

अवकाश की ओर बढ़ता सूरज 

८ 

मैंने माना सच कहना आसान नहीं 

सबने जाना सच सुनना आसान नहीं 

९ 

एक केंद्र जिसमे सब प्रवाहित हो 

एक ज्योति जिसके सब अधिकारी हो 

१० 

अगर मगर की डगर 

कहीं किसी रोज अगर 

हो न शब की शहर 

न हो कोई हम सफर 

बस हो एक 

कभी न ख़त्म होने वाली डगर 


Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव