आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

साहस और विनाश संग सफर करते

 १ 

कर्तव्य विमुख होकर मिला क्या 

दुःख वहन से रिश्ता जुड़ा क्या 

२ 

सोच विचार पथ में फूल नहीं 

रोक थाम सब सच शूल नहीं 

३ 

भाँति भाँति विचारों से प्रेरित मनुष्य जगत में निरंतर चलता है 

सदा मगर एक ही कर्म के फल के इच्छा में रोता रहता है 

४ 

युद्ध विराम का परिणाम 

सोच निम्न का इतिहास 

५ 

यातना सिखाई जाती है 

अपनों को सुनाई जाती है 

६ 

योजना परिसर में मिलकर घरवालों ने बनाई 

संग मिल कर खर्च एक ही की पर होगी कमाई 

७ 

तुम पर खर्च का बोझ 

मुझ पर शर्म का 

८ 

कौन उत्तर दे सकता है प्रश्नों का तुम्हारे 

उत्तरदायी कोई नहीं कर्मों का हमारे 

९ 

साहस और विनाश संग सफर करते 

बिखरने और सवाँरने के बीच लड़ते 

१० 

अंत करो जग का अब 

प्रलय शुरू करो अब 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक