आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एक ज़रूरत पैदा हुई - फिर हुआ इंसान

 १ 

बरसात के दिन 

ठंड की रात 

२ 

मुश्किल की यारी 

ज़रूरतों की बीमारी 

३ 

निश्चयों का फल 

आत्मबल का छल 

४ 

मजदूर का व्यपार 

कीर्तिमान का अधिकार 

५ 

मिन्नतों की फेहरिस्त 

ख़िदमतों की बख्शीस 

६ 

एक भिखारी 

एक बीमारी 

जितना मिलता 

सबसे तौलता 

ज्यादा को कम में बदलता 

७ 

एक ज़रूरत पैदा हुई 

फिर हुआ इंसान 

मरती नहीं ज़रूरत 

मरता रहा इंसान 

८ 

नियमों के ताक पर 

एक और ईलाज कर 

लाश जो जिन्दा सी दिखे 

मौत उनको नसीब कर 

९ 

रोज़ दफ्तरों की दौड़ 

मेट्रो में है भरी फ़ौज 

जवानों और बुढापों की 

झड़ते बालों के दुकानों की 

बिखरते बनते अरमानों की 

एक मेट्रो धीमी वाली 

एक मेट्रो तेज गति की 

दोनों का है एक ठिकाना 

इच्छाओं की है मौज 

१० 

दूर खिड़की में 

एक सपना तैरता है 

नहीं ! कल वाला नहीं 

आने वाले कल का 


११ 

चिंताओं में डूबने का जश्न 

इच्छाओं में मरने का हश्र 










Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव