आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मर्ज़ सवाँरने की इज़्ज़त

 १ 

दिया बुझता नहीं 

किया मिटता नहीं 

२ 

वक़्त के मुहाने पर 

रस्म के निभाने पर 

३ 

क़र्ज़ उतारने की आदत 

मर्ज़ सवाँरने की इज़्ज़त 

४ 

मिश्रित गुणों के रोग 

फलित हितों के भोग 

५ 

मुश्किल घडी की राह 

अंतिम कड़ी की चाह 

६ 

सबकुछ समझ जाने की लालसा 

बुद्धिविहीन व्यक्ति की जिज्ञासा 

७ 

कर्तव्य में फल का मोह 

मोह में कर्तव्य का बोध 

८ 

नाम गाँव में अंकित 

कर्म कथ्य में पंकित 

९ 

बूँद बूँद पानी का कीमती 

लू में मरनेवालों की गिनती 

१० 

दोषी दोष के बीच का अंतर 

शोषित वर्ग के हित पर विषयांतर 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक