आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नाव रूकती भी नहीं, पाँव उठते भी नहीं

 १ 

तंतुओं के तनाव 

जंतुओं का जमाव 

२ 

फ़िक्र उम्र की सताने लगी है 

शाम सितम की आजमाने लगी है 

३ 

उदास दौड़ कब ख़त्म होगी 

बेकार मौत कब नजर होगी 

४ 

किनारे पर खड़े होकर सोचते रहे 

नाव रूकती भी नहीं, पाँव उठते भी नहीं 

५ 

सब किस्म के मनुष्य से मिला हूँ 

अपनी किस्म से बस बिछड़ा हूँ 

६ 

कारवाँ चलता रहे 

साथ रहे न रहे 

याद आती रहे 

याद रहे न रहे 

७ 

हुकूमत की ताक़त चुनाव में दिखी 

उम्मीदवारी की किस्मत सब्र पे टिकी 

८ 

हरकते हिमाक़तों की बढ़ती रहें 

शरहदें दिलों की यूँ ही टूटती रहे 

९ 

पूर्ण समर्पण की उम्मीद में नेता चिल्लाता है 

रोज़ भाषण में अपनों से सबको डराता है 

१० 

ख़त्म करो 

बस करो ज़ुल्म 


Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव