आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

फिर एक बार शून्य से शुरुआत

 १ 

आवाज़ों की सुगबुगाहट 

नवाबों की बौखलाहट 

२ 

वीरता का प्रमाण 

प्रबुद्ध का निर्माण 

३ 

अनवरत आगे बढ़ने के प्रयास 

संशय से जीवन रहता उदास 

४ 

परिजनों से सच छुपाने का दोष 

हितैषियों पर क़र्ज़ दबाने का बोझ 

५ 

मृतक इच्छा का परिवर्तन 

निरर्थक सवालों का अर्पण 

६ 

कर्ज़दार मित्र का व्हाट्सप्प स्टेटस 

फ़र्ज़दार नेता का मार्टियल स्टेटस 

७ 

होनी अनहोनी के बीच का सफर 

पथ में टूटे हुए मिले सब पत्थर 

८ 

मानो एक बात मेरी 

सच मौत तय सबकी 

९ 

कृत्रिम गुणों का आँकलन 

प्राकृतिक जनों का आचरण 

१० 

फिर एक बार शून्य से शुरुआत 

कहाँ रुकेगा जन्म का अभिशाप 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक