आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

क्रुद्ध क्रय के क्रीड़ास्थल में

 १ 

प्रेम में भाव का प्रवाह 

रुधिर रक्त का बहाव 

२ 

किंचित मनुष्य को अनुमति नहीं 

चिंतित पशु की दुर्गति ही थी यही 

३ 

प्रचार प्रसार वाले नेता 

वाद विवाद वाले अभिनेता 

४ 

रोज़ाना एक शब्द चुनना 

खाना खजाना ही लूटना 

५ 

एक मौके को राजनितिक रंग देना 

एक धोके से  सामुहिक प्रपंच बोना 

६ 

दोनों हाथों का जोड़ 

हिंसा का एक मोड़ 

७ 

घटनाओं पर प्रतिक्रिया की माँग 

कुव्यवस्थाओं पर जनमोर्चा थाम 

८ 

निष्ठुर निर्दयी का प्रेम वार्तालाप 

क्रुद्ध क्रोधी का किताबी संताप 

९ 

मुग्ध मोहक मनोरंजन में 

क्रुद्ध क्रय के क्रीड़ास्थल में 

१० 

आय अनुपातिक व्यय 

व्यय अनुपातिक आय 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक