आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मृतक का शोर

 १ 

रिश्तेदारों के वादे 

डगमगाते ईरादे 

२ 

बोल के मोल 

सोच के तौल 

३ 

हिम्मतगारों की हिंसा 

मजदूरों की प्रतीक्षा 

४ 

सितमगर का सूरत ए हाल 

मयस्सर नहीं प्रेम का काल 

५ 

बढ़ते रहने की मायने 

पैसे बचाने के आईने 

६ 

बदलते रहने वालों का भला 

अजनबियों में मिला एक सगा 

७ 

झुकते गिरते चलते मिलते 

तोड़ फोड़ हिलते डुलते 

८ 

परिचित के परिसर में प्रहार 

अनुचित आदतों का प्रसार 

९ 

जीवित की चुप्पी 

मृतक का शोर 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक