आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बोनस के सेव काजू

 १. 

उम्मीदों के तराजू 

बोनस के सेव काजू 

२ 

अथक प्रयासों का साथ 

आर्थिक मूल्यों का ह्रास 

३ 

द्वेष के भाव में सेवा 

जग जीतने की मेवा 

४ 

विलोम का शाब्दिक अर्थ 

प्रलोभ का वैकल्पिक सत्य 

५ 

निवेदन की चिट्ठी 

विनोद की गिट्टी 

६ 

सुनाई देती तस्वीरें 

दिखाई देती आवाज़ें 

७ 

सम भाव का प्रदुषण 

विषमता का प्रयोजन 

८ 

उपस्थित गणों की मंशा 

चिंतित जनों की आशंका 

९ 

स्वलंबन के उद्यमी विचार 

चोरी के स्वीकृत व्यभिचार 

१० 

अतिथि के सम्मान का दुःख 

स्तिथि के अनुमान का सुख 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक