आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

गृह शोभा उद्योग


१ 

उड़नखटोले का सफर 

उड़ता  हुआ शहर 

२ 

युगों युगों की कथाएँ 

नर नारी की कल्पानाएँ 

३ 

उर्वरक ख्याल के जंतु 

पर्यटन सवाल के तंतु 

४ 

बोझिल दिनों की तबियत 

शोभित गुणों की कब्जियत 

५ 

कृत्रिम उपायों की संरचना 

निमित्त मात्रों की कल्पना 


६ 

अवसरवादियों की दुनिया 

निरर्थक कर्मों की कमियाँ 

७ 

अनायास सच का सफर 

पुलिंदा झूठ का बेखबर 

८ 

अरमान के संकुचित विराम 

प्रमाण के संचित परिणाम 

९ 

उन्नति के अंतिम पाँव 

प्रकृति के कुंठित दाँव 

१० 

परिजनों की निःशब्द बोलचाल 

गृहजनों की निर्मम देख भाल 

११ 

रिक्त स्थानों की पूर्ति 

रक्त धमनियों की कीर्ति 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक