आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दुनिया वाला गोला



१ 

सुबह की धुप 

शाम का रूप 

२ 

नियम की परछाई 

रिश्तों की गहराई 

३ 

हुज़्ज़त की शैली 

इज़्ज़त की थैली 

४ 

अवरोध के प्रकार 

शरीर के विकार 

५ 

उड़नखटोले की पहचान 

सनकी नृप का झूठा ऐलान 

६ 

नारी का देश 

यत्न का प्रेस 

७ 

उदेश्य की कमी 

परिजनों में ठनी 

८ 

उद्यम के विचार 

करों के उपहार 

९ 

हत्तोत्साहित पुरुष की चाल 

नवनीत शक का बना ढाल

१० 

कल पर आज की ज़िम्मेदारी 

बच्चों पर पूर्वजों की हिस्सेदारी 

११ 

आरोपी का सत्य 

न्याय का कलंक  


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक