आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 
१ 
पूछ अँधेरा किसका 

२ 
सब कुछ देख लिया 
सब कुछ जान लिया 
झूठ को सच 
कैसे बनाते हैं 
जान लिया 
३ 
सब एकतरफा नहीं होता 
सबकोई line में खड़ा नहीं होता 
पूछता कोई नहीं  उनसे 
वह 
रातभर क्यों नहीं सोता 
४ 
ढूँढ ढूँढ कर थक गया 
पूछ पूछ कर मर गया 
५ 
सवाल सीधा था 
जवाब टेढ़ा था 
पर क्यों 
क्योंकि 
सवाल बदल सके 
६ 
किसी दिन 
अचानक चला जाऊँगा 
पर मिलेगा क्या 
कुछ लेकर नहीं आऊंगा 
७ 
किरदार अपना नहीं मिलता 
इस शहर में कोई 
इज़्ज़तदार नहीं मिलता 
चर्चा खूब थी अखबार में 
इन गलियों की 
अब कोई खरीददार नहीं मिलता 
८ 
भाव के प्रवाह में कुछ कह न सका 
रोका बहुत पर रुक न सका 
हिस्सा कितना है मेरा 
इस बर्बाद समाज में 
कोशिश की 
मगर माप न सका 

९ 
सोच लो 
फर्क क्या है ?
पूछ लो 
सच क्या है ?
उनको नहीं पता 
मर्ज़ क्या है ?

१० 
निर्माण कार्य पूरा नहीं होता 
जो सोच ले 
वह सदा अधूरा हो जाता है 
कैसी अदायगी है इनकी 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक