आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 
१ 
जुलूस का असर कुछ भी नहीं 
हिंसा का शहर अभी बना नहीं 
२ 
ज़िद्दी बड़ी आशाएँ हैं 
छुपा इन्हे लायें है  
३ 
दम भर का प्रदर्शन 
बाहुबली का नियंत्रण
४ 
जनता सरकार चुनती है 
सरकार जनता चुनती है 
५ 
परिवेश बदल 
माहौल बदल 
इस जगह का 
अब हिसाब बदल 
एक धर्म नहीं 
एक जाति नहीं 
इनका कुछ 
विचार बदल 
बदल नहीं तो 
हम कानून लायेंगे 
योजना तहत सब 
करवाई करवायेंगे 
सब देखेंगे 
पर कुछ नहीं बोलेंगे 
क्योंकि 
हम हिंसा से खेलेंगे 
धारायें कानूनी लागू होंगी 
क़हर फिर सबपे बरसायेंगे
४ 
जगत के नियम कुछ अलग होंगे 
जब हम सत्ता पर आसीन होंगे 
५ 
पहली बार तो ऐसा नहीं हुआ 
झूठ पहले भी है बोला गया
६ 
हमवतन के इस कारवाँ में 
चल पड़े हम हिन्दोस्ताँ में 
७ 
वारदात अंजाम हमने नहीं दिया 
ज़ख्म मगर सारा हमने है लिया 
८ 
रूह-ए -चमन बेचने वाले हमको रुलाते है 
आज हमको अपनी असलियत दिखाते है   
९ 
कल तक हमने साथ चाय पी 
आज हम कीमत चूकाने आये 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक