आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

नादानियों को समझने की आवश्यकता

 १. 

परिस्थितियों को समझने की क्षमता 

नादानियों को समझने की आवश्यकता 

२ 

निर्माण कार्य में बाधा 

सम्मान कार्य है आधा 

३ 

विचित्र पशुओं से बोलचाल 

मित्र मंडली की भेड़चाल 

४ 

अनुमोदन का विषय 

रोकड़ का जतन 

५ 

प्यार बाँटनेवालों का तिरस्कार 

नफरत का बढ़ता कारोबार 

६ 

बोलनेवालों की चुप्पी 

समझनेवालों की झप्पी 

७ 

हिदायतों से परे 

मिलावटों से भरे 

८ 

स्वेछा से बलिदान 

उपेक्षा का श्मशान 

९ 

मुर्दाघरों की शिकायत 

अजायबघरों में आफत 

१० 

ऊँची ईमारतों के मजदूर 

रहते घरों से अपने दूर